युवती को गोली मारी, घायल

Updated at :21 Aug 2013 1:56 AM
विज्ञापन
युवती को गोली मारी, घायल

गढ़वा : मझिआंव थाना के तलसबरिया गांव निवासी जहीर खां की पुत्री फरजाना खातून(22 वर्ष) को मंगलवार की सुबह 11 बजे गोली मार कर घायल कर दिया गया. उसे घायल अवस्था में मझिआंव रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने गढ़वा के लिए रेफर कर दिया. समाचार के […]

विज्ञापन

गढ़वा : मझिआंव थाना के तलसबरिया गांव निवासी जहीर खां की पुत्री फरजाना खातून(22 वर्ष) को मंगलवार की सुबह 11 बजे गोली मार कर घायल कर दिया गया. उसे घायल अवस्था में मझिआंव रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया.

लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने गढ़वा के लिए रेफर कर दिया. समाचार के अनुसार फरजाना मंगलवार को स्नान करने के लिए आंगन में जा रही थी.

इसी दौरान घात लगा कर बैठे किसी अपराधी ने उसको गोली मार दी. गोली फरजाना के दायां कंधे में लगी है. संभावना है कि उसको बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया जायेगा. पुलिस घटना की सूचना के बाद मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola