इकरार हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Updated at :01 Aug 2013 1:41 AM
विज्ञापन
इकरार हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा : पुलिस ने इकरार हत्याकांड के एक आरोपी विक्की चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस तथा हत्या में उपयोग की गयी स्पलेंडर प्रो मोटर साइकिल(जेएच 3एफ-6798) को बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस को छोटू रंगसाज, बबलू रंगसाज(गढ़वा), सबीर अंसारी, नासिर अंसारी(पलामू लेस्लीगंज) तथा […]

विज्ञापन

गढ़वा : पुलिस ने इकरार हत्याकांड के एक आरोपी विक्की चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस तथा हत्या में उपयोग की गयी स्पलेंडर प्रो मोटर साइकिल(जेएच 3एफ-6798) को बरामद कर लिया है.

इस मामले में पुलिस को छोटू रंगसाज, बबलू रंगसाज(गढ़वा), सबीर अंसारी, नासिर अंसारी(पलामू लेस्लीगंज) तथा उदित चंद्रवंशी(बसरिया मेराल) की तलाश है. विदित हो कि राजद नेता सह पशु व्यापारी इकरार खां की हत्या गढ़वारेहला मार्ग पर दिनदहाड़े फरठिया मोड़ पर सात मई 2013 को कर दी गयी थी.

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल ने बताया कि यह हत्याकांड छोटू रंगसाज के साथ वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम है. उन्होंने कहा कि विक्की चंद्रवंशी गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना निवासी विजय चंद्रवंशी का पुत्र है, जिसे सुखबाना से गिरफ्तार किया गया. उसके साथ एक अन्य वारंटी जो इस मामले में संलिप्त नहीं है, संतोष मेहता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इस अवसर पर एसडीपीओ हीरालाल रवि, श्रीराम समद, पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola