ओके...हार से मोरचा निराश नहीं है : अभिमन्यु(एक नजर में)

Published at :13 Jan 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके...हार से मोरचा निराश नहीं है : अभिमन्यु(एक नजर में)

13जीडब्ल्यूपीएच2- समीक्षा बैठक में उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष व अन्य गढ़वा. संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड नवनिर्माण मोरचा के प्रत्याशी अंजु सिंह के दूसरे के बाद पार्टी की समीक्षा बैठक हुई. झारखंड नवनिर्माण मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में केंद्रीय कमेटी […]

विज्ञापन

13जीडब्ल्यूपीएच2- समीक्षा बैठक में उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष व अन्य गढ़वा. संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड नवनिर्माण मोरचा के प्रत्याशी अंजु सिंह के दूसरे के बाद पार्टी की समीक्षा बैठक हुई. झारखंड नवनिर्माण मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में केंद्रीय कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया. समीक्षा बैठक में पूरे चुनाव में पार्टी की गतिविधि को लेकर समीक्षा की गयी. केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि पार्टी हार से निराश नहीं है. बल्कि दुगुने उत्साह के साथ जनता की सेवा करने के लिए तत्पर है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से संपन्न चुनाव में क्षेत्र के मतदाताओं ने उनपर भरोसा जताया. उससे वे उनके प्रति आभार जताते हैं. श्री सिंह ने पार्टी के पदाधिकारियों से कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला, तो अगली बार पार्टी के उम्मीदवार ही जीतेगा. उन्होंने सभी से जनता से जुड़े कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति मोरचा हर कदम पर जनता के सहयोग के लिए खड़ा मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola