पंचायत सेवक को बंधक बनाया

Published at :13 Jan 2015 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत सेवक को बंधक बनाया

चार घंटे तक बनाये रखा बंधक, पुलिस ने मुक्त कराया मेराल (गढ़वा) : प्रखंड के करकोमा गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने पंचायत सेवक ललन बैठा को बंधक बना लिया. करीब चार घंटे तक ग्रामीणों के कब्जे में रहने के बाद मेराल पुलिस ने पहुंच कर पंचायत सेवक को मुक्त कराया. समाचार के अनुसार ग्रामीण […]

विज्ञापन
चार घंटे तक बनाये रखा बंधक, पुलिस ने मुक्त कराया
मेराल (गढ़वा) : प्रखंड के करकोमा गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने पंचायत सेवक ललन बैठा को बंधक बना लिया. करीब चार घंटे तक ग्रामीणों के कब्जे में रहने के बाद मेराल पुलिस ने पहुंच कर पंचायत सेवक को मुक्त कराया.
समाचार के अनुसार ग्रामीण पंचायत सेवक पर आधार कार्ड वाले बीपीएल लाभुकों को राशि नहीं दिये जाने को लेकर आक्रोशित थे. उन्होंने पंचायत सेवक को कब्जे में लेते हुए एक सादे कागज पर 65 रुपये वितरण नहीं करने तथा प्रखंड कार्यालय को गलत सूचना की बात लिखवा कर उससे हस्ताक्षर करा लिया था.
मुखिया पति वीरेंद्र तिवारी, गौरीशंकर तिवारी, अनिल तिवारी, गुड्ड तिवारी, देवदत्त तिवारी आदि ग्रामीणों ने मौके पर बीडीओ को बुलाने की मांग कर रहे थे. बीडीओ श्रवण राम ने बीपीओ संतोष सिंह को पंचायत सेवक को मुक्त कराने के लिये गांव भेजा. संतोष सिंह करकोमा पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता कर पंचायत सेवक को छुड़ाने का प्रयास किये. लेकिन ग्रामीण छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए.
इसके बाद बीडीओ ने फोन से मेराल थाना को सूचित किया. मेराल थाना से एएसआइ कइला उरांव ने करकोमा पहुंच कर ग्रामीणों को आश्वासन देकर पंचायत सेवक को मुक्त कराया. घटना के संबंध में बीडीओ ने कहा कि घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola