2.27 करोड़ की योजनाएं पारित

Published at :12 Jan 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
2.27 करोड़ की योजनाएं पारित

नगर पंचायत की बैठक से अनुपस्थित रहनेवाले पदाधिकारियों की शिकायत होगीप्रत्येक वार्ड में लगेगा सोलर लाइट व चापानल12जीडब्ल्यूपीएच8- बोर्ड की बैठक में उपस्थित अध्यक्ष, कार्यपाल पदाधिकारी व अन्य प्रतिनिधि, मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव नगर पंचायत बोर्ड की बैठक सोमवार को नपं अध्यक्ष सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें पीसीसी पथ निर्माण व नाली निर्माण को लेकर […]

विज्ञापन

नगर पंचायत की बैठक से अनुपस्थित रहनेवाले पदाधिकारियों की शिकायत होगीप्रत्येक वार्ड में लगेगा सोलर लाइट व चापानल12जीडब्ल्यूपीएच8- बोर्ड की बैठक में उपस्थित अध्यक्ष, कार्यपाल पदाधिकारी व अन्य प्रतिनिधि, मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव नगर पंचायत बोर्ड की बैठक सोमवार को नपं अध्यक्ष सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें पीसीसी पथ निर्माण व नाली निर्माण को लेकर 22780000 रुपये की योजना पारित की गयी. इस अवसर पर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में 20-20 सोलर लाइट व 10-10 नया चापानल लगाया जायेगा. बैठक में बुलाये जाने के बाद भी बैठक से अनुपस्थित प्रखंड व अंचल कार्यालय, बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, बैंक के पदाधिकारी के नहीं आने से वृद्धावस्था पेंशन, मध्याह्न भोजन, बैंक ऋण, बिजली सहित कई समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका. इस अवसर पर उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह ने कहा कि बैठक में अनुपस्थित रहनेवाले पदाधिकारी-कर्मचारी की शिकायत लिखित रूप से उपायुक्त से करेंगे. इस मौके पर रेफरल प्रभारी डॉ गोविंद सेठ, कनीय अभियंता रत्नेश कुमार वर्मा, पीएचइडी विभाग के कनीय अभियंता भरत प्रसाद सहित पार्वती कुंवर, आनंदी देवी, वीणा देवी, सुनीता देवी, इबरार खान, सूर्यदेव माली, अरविंद राम, अजय राम, प्रदीप साव, वार्ड पार्षद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola