मोबाइल सेवा बहाल करने की मांग

गढ़वा. गढ़वा जिला विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष आनंद विश्वकर्मा ने बरडीहा प्रखंड में मोबाइल सेवा बहाल करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि उनके प्रखंड में अभी तक किसी भी कंपनी ने मोबाइल सेवा को लेकर टावर नहीं लगाया है. इस वजह से वहां के लोग संचार सेवा से कटे हुए हैं. बरडीहा […]
गढ़वा. गढ़वा जिला विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष आनंद विश्वकर्मा ने बरडीहा प्रखंड में मोबाइल सेवा बहाल करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि उनके प्रखंड में अभी तक किसी भी कंपनी ने मोबाइल सेवा को लेकर टावर नहीं लगाया है. इस वजह से वहां के लोग संचार सेवा से कटे हुए हैं. बरडीहा में एयरटेल का टावर लगा हुआ है. लेकिन वह चालू नहीं किये जाने के कारण ग्रामीण पुराने युग में ही जी रहे हैं. बरडीहा प्रखंड के कुछ हिस्से में भवनाथपुर व मझिआंव प्रखंड के टावर से नेटवर्क पकड़ता है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है. उन्होंने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए बीएसएनएल की ओर से भी टावर लगाने की मांग की है..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










