टेट पास अभ्यर्थियों का भिक्षाटन 16 से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2015 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : टेट पास सफल अभ्यर्थियों की बैठक शहीद नीलांबर नगर भवन के परिसर में संपन्न हुई. बैठक में प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली में विसंगति पर विरोध प्रकट किया गया. बैठक में कहा गया कि सरकार ने स्थानीयता को दरकिनार कर बाहरी लोगों को शिक्षक में बहाल करने जा रही है. इससे अधिकांश जिलों में […]
विज्ञापन
गढ़वा : टेट पास सफल अभ्यर्थियों की बैठक शहीद नीलांबर नगर भवन के परिसर में संपन्न हुई. बैठक में प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली में विसंगति पर विरोध प्रकट किया गया.
बैठक में कहा गया कि सरकार ने स्थानीयता को दरकिनार कर बाहरी लोगों को शिक्षक में बहाल करने जा रही है. इससे अधिकांश जिलों में एक ही तरह के अभ्यर्थी मेधा सूची में जगह बना चुके हैं. इस वजह से अधिकांश सीटें खाली रह जायेगी. बैठक में कहा गया कि 2008 से अबतक प्राथमिक शिक्षक बहाली के नाम पर सिर्फ छल किया गया है.
कभी सीधी नियुक्ति करने का आश्वासन मिलता है, तो कभी मैट्रिक से प्रशिक्षण तक के प्राप्त अंकों के आधार पर. उन्होंने कहा कि यदि झारखंड सरकार उनकी मांगों को पालन नहीं करती है, तो वे 16 जनवरी से भिक्षाटन करते हुए गढ़वा से रांची तक जायेंगे. बैठक में सीमा तिवारी, अरुण तिवारी, कामेश्वर ठाकुर, कमलेश दुबे, राजेश पांडेय, अखिलेश पाठक, रविरंजन कुमार, अभिषेक कुमार, सच्चिदानंद पांडेय, आमोद कुमार पांडेय, रविशंकर ठाकुर, लखन राम, अमित रंजन, अवधेश कुमार, बेलाल अंसारी, सुनील राम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










