जी... विद्युतकर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी

प्रतिनिधि,गढ़वा. झारखंड बिजली वितरण निगम के अंतर्गत कार्यरत सभी गढ़वा अंचल के कर्मचारियों की बैठक हुई. बैठक में कर्मियों ने अपनी समस्याओं के निराकरण को लेकर एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन करने का निर्णय लिया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए वशिष्ठ तिवारी ने कहा कि महाप्रबंधक के विरुद्ध धरना, प्रदर्शन एवं हड़ताल जैसे आंदोलन आवश्यक हो […]
प्रतिनिधि,गढ़वा. झारखंड बिजली वितरण निगम के अंतर्गत कार्यरत सभी गढ़वा अंचल के कर्मचारियों की बैठक हुई. बैठक में कर्मियों ने अपनी समस्याओं के निराकरण को लेकर एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन करने का निर्णय लिया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए वशिष्ठ तिवारी ने कहा कि महाप्रबंधक के विरुद्ध धरना, प्रदर्शन एवं हड़ताल जैसे आंदोलन आवश्यक हो गये हैं. संरक्षक राधेश्याम सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रबंधन काफी गैरजिम्मेवाराना रवैया अपना रहा है. तीन-तीन स्मार पत्र देने के बावजूद उनकी मांगों से संबंधित वार्ता नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के कर्मियों को अब अपनी मांगों को लेकर आंदोलन के अलावा दूसरा रास्ता नहीं रह गया है. यदि 16 जनवरी तक उनकी मांगें नहीं मानी गयी, तो वे 17 जनवरी को क्षेत्रीय कार्यालय डालटनगंज का घेराव करेंगे तथा 20 जनवरी से हड़ताल पर चले जायेंगे. सचिव वरुण कुमार ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में इपीएफ एवं इएसआइ कटौती एवं जमा अविलंब करने, अधिकाल भत्ता एवं यात्रा भत्ता का भुगतान करने तथा सेवानिवृत्त कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही सारे पावनाओं का भुगतान करने सहित 14 मांगें शामिल हंै. बैठक में मोहन सिंह, नीतीश तिवारी, संजयजी, मुकेश धरदुबे, देववंत ठाकुर, प्रकाश, रघुपत सिंह, वीरेंद्र चौधरी, पंडित प्रसाद, प्रेम महतो, दिलीप चौबे, विजय कुमार, ओमप्रकाश आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










