शहर में शौचालय व यूरिनल का निर्माण होगा

Published at :03 Jan 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में शौचालय व यूरिनल का निर्माण होगा

गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने शनिवार को अपने कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी, उपाध्यक्ष अनिल पांडेय एवं कार्यपालक पदाधिकारी अंजना दास के साथ शहर के समस्याओं को लेकर बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि गढ़वा पालिका परिवहन पड़ाव की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है. वहां का शेड टूट कर […]

विज्ञापन

गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने शनिवार को अपने कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी, उपाध्यक्ष अनिल पांडेय एवं कार्यपालक पदाधिकारी अंजना दास के साथ शहर के समस्याओं को लेकर बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि गढ़वा पालिका परिवहन पड़ाव की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है. वहां का शेड टूट कर लटका हुआ है.

जिसके कारण खतरा बना रहता है. बस स्टैंड में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं. उन्हांेने नगर पंचायत को निर्देश दिया कि उपलब्ध राशि से पालिका परिवहन पड़ाव के सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया. साथ ही शहर में 5-10 स्थानों पर शौचालय एवं यूरिनल का निर्माण कराने को कहा.

प्रथम चरण में रंका मोड़, मझिआंव मोड़, चिनिया मोड़ के पास शौचालय एवं यूरिनल का निर्माण कराया जायेगा. वहीं पीतांबर पार्क के अंदर शौचालय एवं बस स्टैंड में बने शौचालय की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश नगर पंचायत के पदाधिकारियों को दिया गया. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहर से प्रतिदिन कचरा साफ होना चाहिए. साथ ही डंपिग यार्ड के लिए स्थल चयन करने का भी निर्देश दिया गया. इसके अलावे शव दाहगृह का निर्माण कराने का भी निर्देश दिया गया. इस मौके पर नगर पंचायत प्रतिनिधि संतोष केसरी, उमेश कश्यप आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola