एसपी ने रात में थानों का औचक निरीक्षण किया

गढ़वा. गढ़वा पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा ने मंगलवार की रात जिले के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षक किया. इस दौरान एसपी श्री झा सर्वप्रथम उग्रवाद प्रभावित चिनिया थाना पहुंचे. वहां से उन्होंने निरीक्षण के दौरान संतुष्ट होने के बाद छतीसगढ़ की सीमा से सटे डोल, कदवा गांव होते धुरकी थाना पहुंचे. धुरकी थाना के […]
गढ़वा. गढ़वा पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा ने मंगलवार की रात जिले के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षक किया. इस दौरान एसपी श्री झा सर्वप्रथम उग्रवाद प्रभावित चिनिया थाना पहुंचे. वहां से उन्होंने निरीक्षण के दौरान संतुष्ट होने के बाद छतीसगढ़ की सीमा से सटे डोल, कदवा गांव होते धुरकी थाना पहुंचे. धुरकी थाना के बाद एसपी नगरउंटारी, भवनाथपुर, हरिहरपुर ओपी, कांडी थाना, मझिआंव थाना होते हुये सुबह छह बजे जिला मुख्यालय वापस हुये.
धुरकी से नगरउंटारी जाने के दौरान रास्ते में उन्हें नगरउंटारी थाना की गश्ती पुलिस मिली. लेकिन गश्ती दल अपना वाहन रोककर झपकी ले रहे थे. इस पर एसपी श्री झा ने उन्हें टोकते हुए सतर्क रहने की चेतावनी दी. एसपी को देखकर गश्ती दल के जवान आश्चर्यचकित हो गये. एसपी उन्हें हिदायत देकर आगे निकल गये.२
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










