नदी में डूबने से एक की मौत

Published at :31 Dec 2014 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
नदी में डूबने से एक की मौत

प्रतिनिधि, रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा थाना क्षेत्र के रक्सी गांव निवासी चंद्रिका भुइयां(50 वर्ष) की मौत मंगलवार की रात रक्सी नदी में डूबने से हो गयी. मौत की सूचना के बाद रमकंडा पुलिस ने नदी में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और अंत्यपरीक्षण के लिये गढ़वा भेज दिया. समाचार के अनुसार चंद्रिका भुइयां मंगलवार को […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा थाना क्षेत्र के रक्सी गांव निवासी चंद्रिका भुइयां(50 वर्ष) की मौत मंगलवार की रात रक्सी नदी में डूबने से हो गयी. मौत की सूचना के बाद रमकंडा पुलिस ने नदी में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और अंत्यपरीक्षण के लिये गढ़वा भेज दिया. समाचार के अनुसार चंद्रिका भुइयां मंगलवार को बाजार करने रमकंडा गया हुआ था. बताया गया कि वहां उसने जमकर शराब पी. इसके बाद वह पैदल घर वापस आने लगा. इस बीच देर शाम वह जैसे ही रक्सी नदी पार करने लगा और वह पानी में गिर गया. नशा में होने के कारण वह पानी से बाहर नहीं आ सका और उसकी मौत हो गयी. सुबह होने पर इस घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को हुई२.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola