वाहन से युवक घायल, बीडीओ ने मदद पहुंचायी

Published at :31 Dec 2014 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन से युवक घायल, बीडीओ ने मदद पहुंचायी

मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव बाजार में बुधवार को पलामू जिले के हैदरनगर के बीडीओ के वाहन से एक युवक घायल हो गया. घायल युवक प्रखंड के बोदरा गांव निवासी बीरबल राम का पुत्र रजनीकांत राम बताया गया है. वाहन के धक्के में रजनीकांत का पैर फ्रै क्चर हो गया है. इंसानियत दिखाते हुए पलामू जिला के हैदरनगर […]

विज्ञापन

मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव बाजार में बुधवार को पलामू जिले के हैदरनगर के बीडीओ के वाहन से एक युवक घायल हो गया. घायल युवक प्रखंड के बोदरा गांव निवासी बीरबल राम का पुत्र रजनीकांत राम बताया गया है. वाहन के धक्के में रजनीकांत का पैर फ्रै क्चर हो गया है.

इंसानियत दिखाते हुए पलामू जिला के हैदरनगर प्रखंड के बीडीओ विजय वर्मा अपने चालक से गाड़ी को रोकवाया और घायल रजनीकांत की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज कराने के लिये अपने वाहन से ही मेदिनीनगर लेते गये. समाचार के अनुसार हैदरनगर प्रखंड के बीडीओ विजय वर्मा अपने सरकारी वाहन(जेएच01डी-6464) से मेदिनीनगर जा रहे थे.

जैसे ही वाहन पड़़वा मोड़ पहुंचा, तो वहां जाम के कारण मेदिनीनगर नहीं जा सके. बीडीओ के चालक ने रास्ता बदलते हुए मझिआंव से होकर गढ़वा-शाहपुर मार्ग होते मेदिनीनगर पहुंचने का प्रयास किया. जैसे ही बीडीओ का वाहन मझिआंव बाजार पथ में पहुंचा, तो सामने से रजनीकांत गाड़ी की चपेट में आ गया और वह घायल हो गया. इधर बीडीओ विजय वर्मा ने बताया कि उनकी गाड़ी संयमित तरीके से मझिआंव बाजार पथ से गुजर रही थी, इसी बीच रजनीकांत आ गया. उन्होंने कहा कि रजनीकांत का वे अपने निजी खर्च पर मेदिनीनगर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण शुक्ला के जहां जांच करा कर समुचित इलाज करवायेंगे. घायल को देखने के लिये बोदरा मुखिया इंदल सिंह, ईश्वरी राम एवं बिंदल सिंह भी पहुंचे हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola