2....स्पष्ट सोच की सरकार बनायें : अर्जुन मुंडा

गढ़वा. पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड में स्पष्ट नीति व स्पष्ट सोच की सरकार बनाना है, तो भाजपा को लाना होगा. उन्होंने कहा कि पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनायें, कनहर व पावर प्लांट का काम पूरा करने का काम किया जायेगा. गढ़वा में गोविंद उवि के मैदान […]
गढ़वा. पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड में स्पष्ट नीति व स्पष्ट सोच की सरकार बनाना है, तो भाजपा को लाना होगा. उन्होंने कहा कि पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार बनायें, कनहर व पावर प्लांट का काम पूरा करने का काम किया जायेगा. गढ़वा में गोविंद उवि के मैदान में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि स्थायी सरकार के अभाव में योजनाओं को पूरा करने में अड़चन आती है. इस मौके पर प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के बाद वनवास की तरह से 14 वर्ष गुजरे हैं. अब भाजपा के साथ अच्छे दिन की शुरुआत होनेवाली है. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ब्रजेश उपाध्याय ने किया. इस अवसर पर असम राज्य प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, जिप उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, पूर्व सांसद घुरन राम, सिराज अहमद अंसारी, हीराराम तूफानी, भगत सिंह, राजीव राज तिवारी, आजसू के सुरज कुमार गुप्ता, गुप्तेश्वर ठाकुर, दीपक शर्मा, जिप सदस्य संजय भगत, उमा देवी, नगरपंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी, विनोद चंद्रवंशी, ब्रजेंद्र पाठक आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश कश्यप ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










