ज्ञान के दीया जराईं मइया शारदा...

झारखंड स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन16जीडब्ल्यूपीएच13- कविता प्रस्तुत करते शंकर कैमूरीगढ़वा. झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को नीलांबर नगर भवन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार ने दीप जला कर किया. इस मौके पर श्री बरवार ने कहा कि राज्य […]
झारखंड स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन16जीडब्ल्यूपीएच13- कविता प्रस्तुत करते शंकर कैमूरीगढ़वा. झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को नीलांबर नगर भवन में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार ने दीप जला कर किया. इस मौके पर श्री बरवार ने कहा कि राज्य के विकास के पथ पर जाने का जो सपना देखा गया है, उसे हम सब को मिलजुल कर पूरा करना है. स्थापना दिवस पर हमें यह सोचने का समय है कि हम अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं. कवि सम्मेलन की शुरुआत गोरखपुर से आये कवि मनमोहन मिश्र ने मां शारदे की वंदना ज्ञान के दीया जराईं मइया शारदा…से की. इसके पश्चात इसे आगे बढ़ाते हुए कवि कुमार प्रवीण ने मां की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए तू जगत के तारणहार, तू जगत के पालनहार… सुना कर लोगों से तालियां बटोरी. इसके बाद महाराष्ट्र से आये कवि गोविंद राठी, गम्हर के फजीहत गम्हरी, वाराणसी की पूनम श्रीवास्तव, डॉ हरिनारायण आदि ने एक से बढ़ कर एक रचना सुनाकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं. कवि सम्मेलन का संचालन आकाशवाणी पटना के शंकर कै मूरी ने किया. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा, उप विकास आयुक्त उमाशंकर प्रसाद, अपर समाहर्ता संजय कुमार, एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्रा, सीआरपीएफ के कमाडेंट कमलेश सिंह, एसडीपीओ श्रीराम समद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरंेग, जिला योजना पदाधिकारी अरुण द्विवेदी, बीडीओ रामनारायण खलखो सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










