2....सरकार दें, किसानों का कर्ज माफ होगा : राजनाथ()फोटो

Published at :16 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
2....सरकार दें, किसानों का कर्ज माफ होगा : राजनाथ()फोटो

16जीडब्ल्यूपीएच9- सभा को संबोधित करते राजनाथ सिंह रंका(गढ़वा). कें द्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा है कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा. साथ ही कोख में पल रहे बच्चे को भी आगे की पढ़ाई के लिए सरकार की ओर से एक प्रतिशत […]

विज्ञापन

16जीडब्ल्यूपीएच9- सभा को संबोधित करते राजनाथ सिंह रंका(गढ़वा). कें द्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा है कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा. साथ ही कोख में पल रहे बच्चे को भी आगे की पढ़ाई के लिए सरकार की ओर से एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण मुहैया करायी जायेगी. वे गढ़वा विधानसभा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी के पक्ष में रंका उच्च विद्यालय के मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य बनने के बाद से यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है. रोजगार की तलाश में लोग पलायन कर रहे हैं. यह सब स्पष्ट जनादेश नहीं मिलने के कारण ही हुआ है. उन्होंने वर्तमान विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा को सत्ता में लाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा की ही गूंज है. सभी लोग चाहते हैं कि भाजपा की सरकार सभी प्रदेशों में बने. उन्होंने कहा कि जिस तरह से झारखंड की जनता ने लोकसभा में राज्य की 14 में से 12 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी को जिताया है. उसी तरह विधानसभा चुनाव में झारखंड से भाजपा को 60 सीट जरूर दें. उन्होंने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी को जिताने की अपील करते हुए कह कि वे इस जीत के बाद कनहर योजना को धरातल पर लाने में सहयोग करेगी. इस मौके पर उतर प्रदेश के पूर्व विधान पार्षद जयप्रकाश नारायण चतुर्वेदी, पलामू सांसद बीडी राम, विधायक सह प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी, भाजपा नेता अलख निरंजन सिन्हा, दीनबंधु पांडेय, विनय चौबे, गिरेंद्रनाथ पांडेय, ओमप्रकाश केसरी, विनोद तिवारी आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन सुनील माली ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola