शव ढूंढने में परेशान तीन थाने की पुलिस

भवनाथपुर(गढ़वा). हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के रपुरा गांव के सुकुलडीहा टोला निवासी रामक्यास यादव की 22 वर्षीय पुत्री मंजु कुमारी की कथित शव को तीन थाना की पुलिस गुरुवार को ढूंढने में परेशान रही. लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी. समाचार के अनुसार रामक्यास यादव ने अपनी पुत्री के प्रेमी की हत्या अपने घर पर 27 […]
भवनाथपुर(गढ़वा). हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के रपुरा गांव के सुकुलडीहा टोला निवासी रामक्यास यादव की 22 वर्षीय पुत्री मंजु कुमारी की कथित शव को तीन थाना की पुलिस गुरुवार को ढूंढने में परेशान रही. लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी. समाचार के अनुसार रामक्यास यादव ने अपनी पुत्री के प्रेमी की हत्या अपने घर पर 27 जुलाई को कर दी थी. बताया जाता है कि इसके पूर्व उसने अपनी पुत्री की भी हत्या कर दी थी. उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आया कि उसने पुत्री की हत्या करने के बाद बरडीहा के चफना जंगल में शव को छुपाया है. इसे लेकर गुरुवार को कांडी थाना, मझिआंव थाना व रपुरा ओपी के संयुक्त तत्वावधान में चफना के जंगल में कई जगह पर जेसीबी से खुदाई कर शव को ढंूढा गया, लेकिन शव नहीं मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










