भाजपा ही कर सकती है विकास : सत्येंद्रनाथ(डीसी फोटो)

13जीडब्ल्यूपीएच3: नुक्कड़ सभा को संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी गढ़वा. भाजपा प्रत्याशी सह विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने गुरुवार को मेराल प्रखंड के पेशका, हासनदाग, बंका, पढ़ुआ, मेराल, दलेली आदि गावों में नुक्कड़ सभा के माध्यम से ग्रामीणों को संबोधित किया. इस मौके पर भाजपा के पलामू प्रमंडल प्रभारी महेंद्र सिंह भी मौजूद थे. श्री सिंह ने […]
13जीडब्ल्यूपीएच3: नुक्कड़ सभा को संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी गढ़वा. भाजपा प्रत्याशी सह विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने गुरुवार को मेराल प्रखंड के पेशका, हासनदाग, बंका, पढ़ुआ, मेराल, दलेली आदि गावों में नुक्कड़ सभा के माध्यम से ग्रामीणों को संबोधित किया. इस मौके पर भाजपा के पलामू प्रमंडल प्रभारी महेंद्र सिंह भी मौजूद थे. श्री सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जहां-जहां कांग्रेस व उससे समर्थित सरकारें रही है, भ्रष्टाचार, हावी रहा है. आजादी के बाद से कांग्रेस को छह दशकों तक शासन करने का मौका मिला है, लेकिन उसने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि राजद, झामुमो, जदयू जैसी छोटी पार्टियां चुनाव जीतने के बाद सरकार बनाने के लिए मोलभाव करती है. इसलिए हमें इनको उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना होगा. प्रत्याशी श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा ही राज्य में स्थायी सरकार दे सकती है और गरीबों की आवश्यकताओं को पूरा कर सकती है. इस मौके पर पूर्व सांसद घुरन राम, भाजपा नेता विनय चौबे, रामा सिन्हा, जिला परिषद् सदस्य संजय भगत, ओमप्रकाश केसरी, चंदन पासवान, प्रमुख चौधरी, विजय कुमार, बबलू सोनी, प्रमोद चौबे आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










