कॉलेज व विद्यालय परिसर दुरुस्त करने का निर्देश

गढ़वा. विधानसभा चुनाव कराने पहुंचनेवाले सुरक्षाबलों के ठहरने को लेकर विभिन्न कॉलेज व सरकारी प्रतिष्ठानों को खाली करने के आदेश दिये गये हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार के पत्रांक 3773, दिनांक 02/11/2014 के तहत पांच नवंबर तक परिसर की साफ-सफाई व मरम्मत कर आवासन के लिए सुनिश्चित करने के निर्देश दिये […]
गढ़वा. विधानसभा चुनाव कराने पहुंचनेवाले सुरक्षाबलों के ठहरने को लेकर विभिन्न कॉलेज व सरकारी प्रतिष्ठानों को खाली करने के आदेश दिये गये हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार के पत्रांक 3773, दिनांक 02/11/2014 के तहत पांच नवंबर तक परिसर की साफ-सफाई व मरम्मत कर आवासन के लिए सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं. जिनको पत्र भेजा गया है, उनमें उत्तरी वन प्रमंडल को गेस्ट हाउस के लिए, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को गेस्ट हाउस के लिए, जलपथ प्रमंडल के लिए निरीक्षण भवन कनहर गेस्ट हाउस के लिए, समादेष्टा एसआइएस परिसर के लिए निर्देश दिये गये हैं. इसके अलावा एसएसजेएस नामधारी कॉलेज, एसपीडी कॉलेज, गोपीनाथ सिंह महिला कॉलेज, डॉ यासीन मिल्लत डिग्री कॉलेज, रामचंद्र चंद्रवंशी कॉलेज, गोविंद इंटर कॉलेज, रामासाहू आर्यवैदिक उवि, बालिका उवि, मवि पीपराकला, केंद्रीय विद्यालय, प्रावि उंचरी, शालीग्राम अग्रवाल मवि, हरिजन मवि, राजकीय कन्या मवि, मवि टंडवा, उवि कल्याणपुर, जवाहर नवोदय विद्यालय, मवि झूरा, स्टेडियम गढ़वा, इंडोर स्टेडियम, हरिजन छात्रावास, आदिवासी छात्रावास को भी शौचालय, पेयजलस्रोत, खिड़की, दरवाजे आदि की मरम्मत कर रहने लायक बनाने के निर्देश दिये गये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










