रन फॉर यूनिटी में दौड़े बच्चे

Published at :31 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी में दौड़े बच्चे

31जीडब्ल्यूपीएच5- दौड़ में शामिल डीएवी विद्यालय के बच्चेभवनाथपुर(गढ़वा). सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. सीआइएसएफ बैरक में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फोर यूनिटी का आयोजन किया गया. सीआइएसएफ कमांडेंट नमो शंकर मिश्र ने हरी झंडी दिखा कर रन फॉर यूनिटी को शुरू कराया. इस […]

विज्ञापन

31जीडब्ल्यूपीएच5- दौड़ में शामिल डीएवी विद्यालय के बच्चेभवनाथपुर(गढ़वा). सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. सीआइएसएफ बैरक में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फोर यूनिटी का आयोजन किया गया. सीआइएसएफ कमांडेंट नमो शंकर मिश्र ने हरी झंडी दिखा कर रन फॉर यूनिटी को शुरू कराया. इस दौरान जवानों ने टाउनशिप मोड़ से गेस्ट हाउस तक दौड़ लगाया. वहां से पुन: वे बैरक लौटे. इसी तरह स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक भी भाग लिये. इसके लिए विद्यालय से दौड़ शुरू हुआ, जिसे विद्यालय के प्राचार्य डॉ आरके सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. यह दौड़ स्कूल से टाउनशिप चौक पर गया, जहां से पुन: वापस विद्यालय में आकर समाप्त हुआ. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक डी कुमार, विनय दुबे, एके तिवारी, सूरज सिंह सहित सभी लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola