ओके.....सुदेश महतो 20 को गढ़वा में

14जीडब्ल्यूपीएच15- जानकारी देते विजय मेहता व अन्य गढ़वा. आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो 20 अक्तूबर को गढ़वा पहुंचेंगे. गढ़वा जिले के गढ़वा विधानसभा व भवनाथपुर विधानसभा में उनकी दो अलग-अलग सभाएं हांेगी. गढ़वा जिले में आयोजित सभा में जदयू छोड़नेवाले जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. जबकि भवनाथपुर विधानसभा के नगरऊंटारी […]
14जीडब्ल्यूपीएच15- जानकारी देते विजय मेहता व अन्य गढ़वा. आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो 20 अक्तूबर को गढ़वा पहुंचेंगे. गढ़वा जिले के गढ़वा विधानसभा व भवनाथपुर विधानसभा में उनकी दो अलग-अलग सभाएं हांेगी. गढ़वा जिले में आयोजित सभा में जदयू छोड़नेवाले जिलाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. जबकि भवनाथपुर विधानसभा के नगरऊंटारी जलक्रांति भवन में आयोजित सभा में राष्ट्रीय प्रगति सेवा संघ के अध्यक्ष अनिमेष रत्न पूरे संघ का विलय आजसू में करेंगे. मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए आजसू के प्रमंडलीय संगठन सचिव विजय कुमार मेहता ने बताया कि इस दौरान विधायक नवीन जायसवाल, प्रवक्ता देवशरण भगत, कार्यकारी अध्यक्ष क मल किशोर भगत व दिवंगत तिलेश्वर साहू की पत्नी साबो देवी उपस्थित रहेंगी. इस मौके पर सूरज कुमार गुप्ता, अनिमेष रत्न, गुप्तेश्वर ठाकुर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










