गढ़वा में कमांडर समेत सात माओवादी गिरफ्तार

Published at :04 Sep 2014 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा में कमांडर समेत सात माओवादी गिरफ्तार

पांच का इनामी है सबजोनल कमांडर जितेंद्र कोरवा भागने के दौरान लगी पुलिस की गोलीरंका के भौंरी गांव के बरमुड़ा टोले में खाना खा रहे थे सभीइनकी भी गिरफ्तारी : सुदेन मांझी, झरी मांझी, युगल मांझी, भुनेश्वर कोरवा, कमलेश कोरवा (सभी भौंरा के) और अमर कुशवाहा (रामानुजगंज)3जीडब्ल्यूपीएच9- जिस घर में नक्सली खाना खा रहे थेप्रतिनिधि, […]

विज्ञापन

पांच का इनामी है सबजोनल कमांडर जितेंद्र कोरवा भागने के दौरान लगी पुलिस की गोलीरंका के भौंरी गांव के बरमुड़ा टोले में खाना खा रहे थे सभीइनकी भी गिरफ्तारी : सुदेन मांझी, झरी मांझी, युगल मांझी, भुनेश्वर कोरवा, कमलेश कोरवा (सभी भौंरा के) और अमर कुशवाहा (रामानुजगंज)3जीडब्ल्यूपीएच9- जिस घर में नक्सली खाना खा रहे थेप्रतिनिधि, रंका/ गोदरमाना (गढ़वा)रंका स्थित भौंरी गांव के बरमुड़ा टोले से मंगलवार की रात पुलिस ने भाकपा माओवादी के पांच लाख का इनामी सबजोनल कमांडर जितेंद्र कोरवा को समेत दस्ते के सात नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. जितेंद्र कोरवा रात में भौंरी गांव में अपने दस्ते के साथ खाना खा रहा था. सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले से उस घर को घेर लिया था. दस्ते के सदस्य खाना खाकर हाथ धो रहे थे, इसी दौरान अचानक उनकी नजर पुलिस पर पड़ी. एक महिला के चिल्लाने पर जितेंद्र कोरवा भागना चाहा. चेतावनी के बाद पुलिस ने गोली चला दी. इससे वह घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसके साथियों को भी घेर कर पकड़ लिया. पुलिस जितेंद्र कोरवा का इलाज करा रही है, जबकि उसके साथियों को रंका थाना लाकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola