परिणय सूत्र में बंधे प्रेमी युगल

Published at :03 Sep 2014 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
परिणय सूत्र में बंधे प्रेमी युगल

रंका (गढ़वा) : रंका प्रखंड के रबदा गांव निवासी अजय विश्वकर्मा की पुत्री वंदना कुमारी(18 वर्ष) व रंका के चौधरी मुहल्ला निवासी नागेंद्र चौधरी के पुत्र दीपक चौधरी(19वर्ष) के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग को आज दोनों के बीच शादी करा कर पटाक्षेप करा दिया गया. शादी गिदियाही नदी शिव मंदिर में की गयी. बताया […]

विज्ञापन

रंका (गढ़वा) : रंका प्रखंड के रबदा गांव निवासी अजय विश्वकर्मा की पुत्री वंदना कुमारी(18 वर्ष) व रंका के चौधरी मुहल्ला निवासी नागेंद्र चौधरी के पुत्र दीपक चौधरी(19वर्ष) के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग को आज दोनों के बीच शादी करा कर पटाक्षेप करा दिया गया. शादी गिदियाही नदी शिव मंदिर में की गयी. बताया गया कि वंदना व दीपक के बीच पिछले छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच अगस्त महीने में दोनों घर से भाग गये. इसके बाद लड़की का पिता अजय विश्वकर्मा ने तीन अगस्त को दीपक पर अपहरण का केश दर्ज कराया था.

पुलिस ने दोनों को पाटन थाना के किशुनपुर से गिरफ्तार कर एक सितंबर को पुलिस ने दोनों थाना लाया. पुलिस की दोनों के बीच शादी कराने की पहल किये जाने पर लड़का पक्ष शादी के लिए राजी हो गया, जबकि लड़की के पिता अजय ने अपनी पुत्री से किसी भी संबंध में बात करने से इनकार कर दिया. वह अपनी पुत्री को भागने से काफी आक्रोशित था. अंतत: पुलिस ने दोनों की वैदिक रीति से शादी संपन्न करा दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola