पंचायत सेवक को हटाने की मांग

भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड के मकरी पंचायत के बरवारी गांव में बननेवाले विद्यालय को वार्ड संख्या एक के बजाय वार्ड संख्या दो में बनाये जाने की शिकायत है. इस संबंध में ग्रामीण रामेश्वर यादव ने उपायुक्त को आवेदन देकर कहा है कि ग्राम शिक्षा समिति की अध्यक्ष लाइची देवी व प्रबंध समिति के अध्यक्ष ब्रह्मनाथ यादव […]
भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड के मकरी पंचायत के बरवारी गांव में बननेवाले विद्यालय को वार्ड संख्या एक के बजाय वार्ड संख्या दो में बनाये जाने की शिकायत है. इस संबंध में ग्रामीण रामेश्वर यादव ने उपायुक्त को आवेदन देकर कहा है कि ग्राम शिक्षा समिति की अध्यक्ष लाइची देवी व प्रबंध समिति के अध्यक्ष ब्रह्मनाथ यादव विद्यालय समिति के सचिव से मिल कर इस प्रकार की अनियमितता कर रहे हैं. उसने उपायुक्त से इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है. इधर एक अन्य मामले में कैलान पंचायत के वार्ड सदस्यों ने उपायुक्त सदस्यों को आवेदन देकर पंचायत सेवक रामेश्वर राम को हटाने की मांग की है. इसमें पंचायत सेवक पर आरोप है कि वे काफी दिनों से इस पंचायत में जमे हुए हैं. वे यहां विकास कार्य के बजाय राजनीति कर रहे हैं. आरोप लगानेवाले वार्ड सदस्यों में मोती सिंह, चंद्रावती देवी, शांति देवी, दुखनी देवी, सुनीता देवी आदि शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










