2...यक्ष्मा कर्मचारी भी जायेंगे हड़ताल पर

Updated at :08 Aug 2014 8:01 PM
विज्ञापन
2...यक्ष्मा कर्मचारी भी जायेंगे हड़ताल पर

गढ़वा. राज्य यक्ष्मा(अनुबंधित) कर्मचारी संघ झारखंड के आह्वान पर संघ के जिला शाखा के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक स्थानीय जिला यक्ष्मा केंद्र में आयोजित की गयी. बैठक में झारखंड सरकार द्वारा ऑल झारखंड पारा मेडिकलकर्मियों के नियमित किये जाने के निर्णय का स्वागत किया गया. साथ ही एनआरएचएम महासंघ झारखंड के सभी मांगों को जायज […]

विज्ञापन

गढ़वा. राज्य यक्ष्मा(अनुबंधित) कर्मचारी संघ झारखंड के आह्वान पर संघ के जिला शाखा के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक स्थानीय जिला यक्ष्मा केंद्र में आयोजित की गयी. बैठक में झारखंड सरकार द्वारा ऑल झारखंड पारा मेडिकलकर्मियों के नियमित किये जाने के निर्णय का स्वागत किया गया. साथ ही एनआरएचएम महासंघ झारखंड के सभी मांगों को जायज ठहराते हुए हड़ताल का समर्थन किया गया है. बैठक में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पिछले 15 वर्ष से अनुबंध पर कार्य कर रहे आरएनटीसीपी कर्मियों को नियमतीकरण करने की मांग झारखंड सरकार द्वारा की गयी. साथ ही विगत छह माह से वेतन नहीं मिलने पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए क्षोभ व्यक्त किया गया. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के अंदर उनके वेतन का भुगतान नहीं होता है, तो वे भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए विवश होंगे. बैठक में राज्य यक्ष्मा(अनुबंधित) कर्मचारी संघ गढ़वा जिला शाखा के अध्यक्ष अनूप कुमार, सचिव अनिमेष राज, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कुमार ठाकुर, वीरेंद्र प्रसाद, मो इरफान अंसारी, जितेंद्र कुमार, मोजीबुल्लाह अंसारी, खालिद अनवर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola