अलग-अलग घटना में तीन घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jan 2020 12:17 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा जिले में अलग-अलग घटना में तीन लोग घायल हो गये़ पहली घटना मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग गांव का है. जहां मुन्न बैठा घर कीदीवार जोड़ रहे थे. इस दौरान गिरकर घायल हो गये. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है़ घटना के संबंध में मुन्ना बैठा […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा जिले में अलग-अलग घटना में तीन लोग घायल हो गये़ पहली घटना मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग गांव का है. जहां मुन्न बैठा घर कीदीवार जोड़ रहे थे. इस दौरान गिरकर घायल हो गये.
उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है़ घटना के संबंध में मुन्ना बैठा ने बताया कि डंडई थाना क्षेत्र के लवाही गांव में अपने रिश्तेदार के यहां मजदूरी का काम कर रहा था़ इसी दौरान ईंट पकड़ाने के क्रम में गिरकर घायल हो गया़ दूसरी घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के सोह गांव की है. जहां मो अंसारी भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल हो गया़ उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अपस्ताल में भर्ती किया गया है.
घटना के संबंध में मो अंसारी ने बताया कि अर्चला गांव निवसी मोस्तकीम अंसारी व उसके पुत्र ने मिल कर मेरी पिटाई कर दी. वहीं तीसरी घटना में गढ़वा थाना क्षेत्र के बौलिया गांव की है, जहां रामचंद्र तिवारी शुक्रवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में घायल हो गये़ उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




