जनक्र ांति रैली को लेकर दौरा किया

खरौंधी(गढ़वा). समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी केपी यादव ने 26 अगस्त को जनक्रांति रैली को लेकर प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन को 15 अगस्त तक राशन कार्ड का वितरण करने, विधवा, वृद्ध एवं विकलांगता पेंशन देने, विशुनपुरा-केतार व कांडी तक सड़क एवं चौड़ीकरण निर्माण में भूमिदाता को मुआवजा […]
खरौंधी(गढ़वा). समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी केपी यादव ने 26 अगस्त को जनक्रांति रैली को लेकर प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन को 15 अगस्त तक राशन कार्ड का वितरण करने, विधवा, वृद्ध एवं विकलांगता पेंशन देने, विशुनपुरा-केतार व कांडी तक सड़क एवं चौड़ीकरण निर्माण में भूमिदाता को मुआवजा राशि देने आदि की मांग की है. यदि 15 अगस्त तक प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं गयी, तो वे 16 अगस्त से नगरऊंटारी अनुमंडल कार्यालय के पास आमरण अनशन शुरू करेंगे. साथ ही 26 अगस्त को नगरऊंटारी में विशाल जनक्र ांति रैली आयोजित की जायेगी. इस अवसर पर बाबूलाल सोमवंती, चंद्रदेव प्रसाद, विंदेश्वर यादव, उमेश गुप्ता, मोतीलाल उरांव, पंडित सितनेश्वर वैद्य आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










