झाविमो का परिवर्तन दिवस नौ को

Updated at :07 Aug 2014 8:00 PM
विज्ञापन
झाविमो का परिवर्तन दिवस नौ को

झाविमो नेताओं की पत्रकार वार्ता 7जीडब्ल्यूपीएच8- पत्रकार वार्ता करते जिलाध्यक्ष व अन्य नेता प्रतिनिधि, गढ़वा. झाविमो गढ़वा की ओर से आगामी नौ अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर परिवर्तन दिवस का आयोजन किया गया है. एक पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष मो शाकिर अंसारी ने बताया कि इस अवसर पर […]

विज्ञापन

झाविमो नेताओं की पत्रकार वार्ता 7जीडब्ल्यूपीएच8- पत्रकार वार्ता करते जिलाध्यक्ष व अन्य नेता प्रतिनिधि, गढ़वा. झाविमो गढ़वा की ओर से आगामी नौ अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर परिवर्तन दिवस का आयोजन किया गया है. एक पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष मो शाकिर अंसारी ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी क ी ओर से जिला मुख्यालय में एक रैली भी निकाली जायेगी. यह रैली मझिआंव मोड़ से होते हुए सदर अस्पताल चौक जाकर रंका मोड़ पर वापस होकर समाप्त होगी. यह रैली वर्तमान सरकार व एनडीए सरकार को सत्ता से दूर करने के लिए किया जा रहा है. श्री अंसारी ने बताया कि आगामी 13 अगस्त को पार्टी की ओर से प्रमंडलस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मेदिनीनगर में किया जायेगा. उक्त सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अन्य केंद्रीय नेताओं के साथ उपस्थित रहेंगे. उक्त सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आज एक बैठक की गयी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महासचिव सह पलामू-गढ़वा के प्रभारी सुनील साहू व केंद्रीय उपाध्यक्ष शकुंतला जायसवाल भी उपस्थित थीं. पत्रकार वार्ता में तनवीर खां, संजय सिन्हा, सुशील चौबे, मकबूल आलम, हरिनदंन गिरि, अश्विनी कुमार, दयानंद तिवारी, मनोज सिंह, विवेकानंद तिवारी, मुखदेव चौबे, कुंदन चंद्रवंशी, रामसकल कोरवा, रामकेश्वर शर्मा, सुग्रीव चंद्रवंशी, सबरूद्दीन खां, ओमप्रकाश दास, अरविंद धरदुबे, दीपक धरदुबे आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola