पति को इलाज के लिए ले जा रही थी, हो गयी मौत

केतार : केतार थाना क्षेत्र के केतार-भवनाथपुर रोड स्थित खरौंधी मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह इलाज कराने जा रहे खरौंधी प्रखंड के चनना गांव निवासी परीखा सिंह (40 वर्ष) नामक यात्री की मौत हो गयी. मृतक परीखा सिंह की पत्नी उत्तम राज ने बताया कि पिछले एक माह से उसके पति परीखा सिंह को […]
केतार : केतार थाना क्षेत्र के केतार-भवनाथपुर रोड स्थित खरौंधी मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह इलाज कराने जा रहे खरौंधी प्रखंड के चनना गांव निवासी परीखा सिंह (40 वर्ष) नामक यात्री की मौत हो गयी. मृतक परीखा सिंह की पत्नी उत्तम राज ने बताया कि पिछले एक माह से उसके पति परीखा सिंह को पेट में दर्द व सूजन की बीमारी थी.
जिसका इलाज कोन के झोलाछाप व खरौंधी के निजी क्लिनिक में चल रहा था. जहां से बीमारी ठीक नहीं होने के बाद इलाज के लिए वह पति को बाहर ले जा रही थी. इसी बीच केतार-भवनाथपुर-खरौंधी मोड़ के समीप रुककर अपने मायके बलीगढ़ से अपने पिता बैजनाथ सिंह का इंतजार कर रही थी.
तभी अचानक परीखा सिंह के पेट में दर्द बढ़ गया और बीच रास्ते में ही दर्द से तड़प कर उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाने का प्रयास किया गया. लेकिन एंबुलेंस के नहीं आने पर स्थानीय लोगों की मदद से वह एक टेंपो से पति के शव को चनना गांव ले आयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




