एसपी ने वज्रगृह का निरीक्षण किया

गढ़वा : विधानसभा चुनाव को लेकर बनाये जानेवाले वज्रगृह स्थल को लेकर पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कृषि उत्पादन बाजार समिति का निरीक्षण किया़ अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसपी श्री सिन्हा ने शाम में बाजार समिति परिसर पहुंचे और वज्रगृह बनाये जानेवाले कमरे का अवलोकन किया़ उन्होंने सभी तरफ घुम कर […]
गढ़वा : विधानसभा चुनाव को लेकर बनाये जानेवाले वज्रगृह स्थल को लेकर पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कृषि उत्पादन बाजार समिति का निरीक्षण किया़ अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसपी श्री सिन्हा ने शाम में बाजार समिति परिसर पहुंचे और वज्रगृह बनाये जानेवाले कमरे का अवलोकन किया़
उन्होंने सभी तरफ घुम कर वहां सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया़ उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी बाजार समिति को ही वज्रगृह सह मतगणना स्थल बनाया गया था़ एसपी ने बैरकेटिंग, ईवीएम लाने-लेजानेवाले के मार्ग आदि की भी जानकारी ली़ इस दौरान सुरक्षा को लेकर बाजार समिति की पूरी चाहरदिवारी की भी जानकारी ली़ इस अवसर पर एएसपी सदन कुमार, एसडीपीओ सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




