केंद्र की तरह राज्य में भी भाजपा की सरकार बनायें : बालमुकुंद सहाय
Updated at : 25 Oct 2019 12:17 AM (IST)
विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर : भाजपा द्वारा गुरुवार को स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में अनुमंडल स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन की शुरुआत भाजपा नेताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर की. इस मौके पर बाल मुकुंद सहाय ने कहा कि राज्य में […]
विज्ञापन
श्री बंशीधर नगर : भाजपा द्वारा गुरुवार को स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में अनुमंडल स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन की शुरुआत भाजपा नेताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर की. इस मौके पर बाल मुकुंद सहाय ने कहा कि राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनायें. राज्य का विकास और तेज गति से होगा. आपने केंद्र में भाजपा की सरकार बनायी है. इसी तरह झारखंड राज्य में भी भाजपा की सरकार बनायें.
चुनाव में वोट के लिये ठगनेवाले नेताओं से सतर्क रहने की जरूरत है. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराना है. भाजपा सरकार का उद्देश्य गांव में रहनेवाले लोगों का विकास करना है.
उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो गरीब, किसान व मजदूर सहित सभी तबके के लोगों के विकास के लिये काम कर रही है. इस मौके पर प्रदेश मंत्री मनोज सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के एक लाख घर के लोग कोई न कोई योजना से निश्चित रूप से लाभान्वित हुए हैं. भाजपा ने योजनाओं को घरों तक पहुंचाया है. इस दौरान भाजपा नेता सह पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जब कभी आपको उनकी आवश्यकता पड़े, वे हमेशा उनके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे.
इस मौके पर भाजपा के प्रवासी कार्यकर्ता नरेश पासवान, वरिष्ठ नेता शारदा प्रताप देव, गढ़वा के पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष सिद्धेश्वरलाल अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, बसंत कुमार यादव, मुकेश चौबे, इंद्रमणि जायसवाल, अमरनाथ पांडेय आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




