नदी में गंदगी प्रवाहित करने वाले 13 प्रतिष्ठान चिह्नित, होगी कार्रवाई

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 06 Jun 2026 9:08 PM

विज्ञापन

नदी में गंदगी प्रवाहित करने वाले 13 प्रतिष्ठान चिह्नित, होगी कार्रवाई

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा जनसहभागिता एवं प्रशासनिक सहयोग से संचालित आपन सरस्वतिया अभियान के तहत शनिवार को लगातार 13वें दिन भी सरस्वतिया नदी की सफाई एवं डी-सिल्टिंग का कार्य जारी रहा. शनिवार को अभियान जोबरइया अशोक विहार क्षेत्र में मंगल भवन के पास सूर्य मंदिर एवं उसके आसपास के नदी क्षेत्र में चलाया गया. राम उदय कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर एवं समाजसेवी मुकेश पाठक के सौजन्य से संचालित इस अभियान के तहत जानकीबाग से लेकर मंगल भवन पुल तक नदी क्षेत्र की सफाई एवं डी-सिल्टिंग की गयी. अभियान में मुकेश पाठक के अलावा रविकांत दुबे, पुरुषोत्तम सिंह चंदेल और राजकुमार की विशेष भूमिका रही. स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और नदी संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखायी. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अंचलाधिकारी गढ़वा सफी आलम, जलपथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता नवीन माहली और नगर परिषद गढ़वा के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के साथ सरस्वतिया नदी क्षेत्र का संयुक्त स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान नदी सफाई, डी-सिल्टिंग, अतिक्रमण मुक्ति और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गयी. इस दौरान नगर परिषद गढ़वा के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सरस्वतिया नदी में गंदगी डालने वाले 13 लोग और प्रतिष्ठान चिह्नित किये गये हैं. इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. इनमें साजदा खातून, इसरार खान, नरेश बघेल, विंध्याचल कुंवर, संजय राम, आदर्श होटल, रामचंद्र केसरी, काजू पटवा का मिठाई गोदाम, बबलू सिंह, बबलू केसरी, जेपीएस स्कूल, कुंदन रजक और सुरेंद्र राम शामिल हैं. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि नदी को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी और नागरिकों से सहयोग की अपील की अतिक्रमण मामलों में सुनवाई जारी एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से संबंधित सुनवाई की प्रक्रिया जारी है. अगली सुनवाई 10 जून को होगी. इसके बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी. अंचलाधिकारी सफी आलम ने कहा कि जिन 88 लोगों को नोटिस जारी किया गया था, उनमें से अधिकांश ने अतिक्रमण हटा दिया है, जबकि कुछ मामलों में कार्रवाई अभी भी चल रही है. नदी के किनारों पर पिलर लगाकर किया जायेगा सीमांकन एसडीएम संजय कुमार ने निर्देश दिया कि अतिक्रमण मुक्ति के बाद नदी के दोनों किनारों पर पिलर लगाकर सीमांकन किया जायेगा. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि नदी के हिस्सों का सीमांकन होते ही पिलर लगाये जायेंगे. संजय कुमार ने कहा कि आपन सरस्वतिया अभियान केवल सफाई अभियान नहीं है, बल्कि जनसहभागिता के माध्यम से प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण का प्रयास है, जो समाज के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रहा है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola