दो अपराधी गिरफ्तार, बाइक बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2019 3:22 AM

विज्ञापन

चार मोबाइल भी जब्त वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े गये अपराधी श्रीबंशीधर नगर : नगरऊंटारी गैस एजेंसी गोदाम में हुए लूट की घटना का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी श्री बंशीधर नगर […]

विज्ञापन

चार मोबाइल भी जब्त

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े गये अपराधी

श्रीबंशीधर नगर : नगरऊंटारी गैस एजेंसी गोदाम में हुए लूट की घटना का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी श्री बंशीधर नगर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ नीरज कुमार ने दी. एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि लूटे गये पांच मोबाइल में से चार मोबाइल और घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त बाइक होंडा की एक्स ब्लेड भी बरामद किया है.

एसडीपीओ ने बताया कि 10 मई को हरिओम इंडेन गैस एजेंसी में दो हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए 30 हजार नकद और पांच मोबाइल लूटे थे. उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को ब्लॉक मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान विशुनपुरा की तरफ से एक बाइक पर आ रहे दो लोग पुलिस को देख कर भागने का प्रयास करने लगे. पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान बाइक चला रहे गढ़वा के उंचरी निवासी सोहेल खान के कमर से 315 बोर का लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ.

वहीं बाइक पर पीछे बैठे पप्पू खान उर्फ शाहिद अली के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान दोनों ने गैस एजेंसी लूटने की बात स्वीकार. दोनों की निशानदेही पर उनके घरों से चार मोबाइल बरामद किया गया, जो लूटने के दौरान गैस एजेंसी के कर्मचारी और ग्राहक से लिया गया था. गिरफ्तारी के बाद अपराधियों ने बताया कि एक मोबाइल भागने के दौरान कहीं गिर गया है.

एसडीपीओ ने बताया कि गैस एजेंसी में लूट के बाद दोनों लुटेरे अंबिकापुर भाग कर चले गये थे. वहां कुछ दिन तक रहे. उन्होंने बताया कि 29 मई को गढ़वा में पेट्रोल पंप लूट की घटना में भी सोहेल खान का नाम शामिल था. एसडीपीओ ने बताया की दोनों छोटू रंगसाज गैंग के सदस्य हैं. सोहेल पर हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी मांगने सहित कई अन्य मामले पहले से ही दर्ज हैं. एसडीपीओ ने बताया कि ये दोनों ने स्वीकार किया कि शहर में किसी बड़ी योजना को अंजाम देने के फिराक में थे. इस मौके पर पुलिस निरीक्षक रमोद कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनोद कुमार व पंकज कुमार तिवारी भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola