गांव की ओर बढ़ रही है जंगल में लगी आग

रंका : रंका पूर्वी वन क्षेत्र के लक्ष्मीबांध सुरक्षित जंगल में बुधवार को आग लग गयी. आग इतना भयानक लगी है कि हवा में इसकी लपेटें दूर-दूर तक फैलती जा रही है. जंगल में आग लगने से काफी संख्या में औषधीय पौधे भी नष्ट हो गये हैं. वहीं जंगलों में रहने वाले जीव-जंतुओं पर भी […]
रंका : रंका पूर्वी वन क्षेत्र के लक्ष्मीबांध सुरक्षित जंगल में बुधवार को आग लग गयी. आग इतना भयानक लगी है कि हवा में इसकी लपेटें दूर-दूर तक फैलती जा रही है. जंगल में आग लगने से काफी संख्या में औषधीय पौधे भी नष्ट हो गये हैं. वहीं जंगलों में रहने वाले जीव-जंतुओं पर भी खतरे मंडराने लगे हैं.
आग धीरे-धीरे लक्ष्मीबांध एवं दौनादाग गांव की ओर बढ़ रही है. आग लगने की जानकारी मिलने पर एएसआइ रेनसन बाखला ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और गांव वालों को सतर्क रहने के लिए आगाह किया. उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी. इस संबंध में रेंजर विमद कुमार ने कहा कि वे जंगल में आग पर काबू पाने के लिए पहल कर रहे हैं. वनरक्षियों को आग बुझाने के लिए भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




