ePaper

भवनाथपुर में CM रघुवर की हुंकार- दुबारा मोदी की सरकार आयी, तो सारे चोर होंगे जेल में

Updated at : 19 Apr 2019 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
भवनाथपुर में CM रघुवर की हुंकार- दुबारा मोदी की सरकार आयी, तो सारे चोर होंगे जेल में

प्रतिनिधि, भवनाथपुर सारे चोर भ्रष्टाचारी गरीबों का हक छिनने वाला कांग्रेस, गाय का चारा खाने वाला राजद, झारखंड कि अस्मिता को बेचने वाला झामुमो सभी चोर आज एक होकर महागठबंधन कर मोदी हराओ नारा लगाते हुए चल रहे हैं, वे सभी जानते हैं कि नरेंद्र मोदी दुबारा देश के पीएम बने तो उन चोरों की […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भवनाथपुर

सारे चोर भ्रष्टाचारी गरीबों का हक छिनने वाला कांग्रेस, गाय का चारा खाने वाला राजद, झारखंड कि अस्मिता को बेचने वाला झामुमो सभी चोर आज एक होकर महागठबंधन कर मोदी हराओ नारा लगाते हुए चल रहे हैं, वे सभी जानते हैं कि नरेंद्र मोदी दुबारा देश के पीएम बने तो उन चोरों की जगह होटवार और तिहाड़ जेल होगी. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्थानीय जामा दो उच्च विद्यालय के मैदान में पलामू लोकसभा सीट के उम्मीदवार बी डी राम के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही.

उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि 2004 से लेकर 2014 तक गठबंधन कर देश पर 10 वर्षों तक कांग्रेस ने रिमोट पीएम को रख देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को दरकिनार कर देश को गर्त में धकेलने का कार्य किया था. कहा कि 2014 में केंद्र में सरकार बनते ही भाजपा आतंकवाद और उग्रवाद को जड़ से खत्म करने में लगी है, पुलवामा हमले में देश के जवानों की शहादत का बदला हमारे देश के सैनिकों ने पाक अधिकृत क्षेत्र में घुसकर एयर स्ट्राईक कर सैकड़ों आतंकवादियों को मार दिया.

उन्‍होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक शिखर पर पहुंच चुका है. भाजपा देश के गरीब, दलित, शोषित सभी वर्ग के लोगों को मान सम्मान देने के साथ उनके उत्थान के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आचार संहिता खत्म होते ही गढ़वा शहर कि तरह गांवों की गलियों में स्ट्रीट लाईट, जलमीनार और कीचड़ रहित सड़के बनवायी जायेगी. इसके लिए राज्य के सभी पंचायतो के मुखिया के साथ बैठक भी हो चुकी है.

उन्होंने नकारात्मक सोच रखने वाले और देश को गर्त में धकेलने वाले विपक्षी पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कमल छाप पर वोट कर भाजपा को जीताने की अपील की. कहा राज्य में भाजपा की सरकार से पहले नक्‍सलवाद हावी था लोगों को डर लगता था हमला कब हो जाए, लेकिन आज आम जनता सुख चैन से है यह भाजपा की ही देन है.

भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि यह लोस चुनाव किसी एक का नहीं है, बल्कि यह पूरे देश का है. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी से बेहतर विकल्प कोई हो ही नहीं सकता है. इसलिए मेरी नवजवान संघर्ष मोर्चा पार्टी ने एनडीए को समर्थन देते हुए भाजपा को जीताने का संकल्प लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व क्षमता और उनके कार्यो का लोहा विश्व के अन्य शक्तिशाली देश भी मानते हैं.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश आज विकास के शिखर पर है. साथ ही भारत को विश्वगुरु बन सके इसलिए भाजपा को जिताने का संकल्प लिया. उन्होंने लोगों से देश को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए भाजपा को वोट देकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की.

कार्यक्रम को गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, पूर्व विधायक सह भाजपा नेता अनंत प्रताप देव, शारदा महेश देव, बसंत यादव ने भी संबोधित किया. इस मौके पर बीससूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, श्याम नारायण दूबे, दीपक वर्मा, राजीव रंजन सिंह, इंद्रदेव यादव, रामकृपाल द्विवेदी, सिदेश्वर लाल अग्रवाल, विनोद सिंह, प्यारे मोहम्मद, नसंमो के अनिल चौबे, लल्लू ठाकुर, सुनील सिंह, भानु गुप्ता, आजसू के जयराम पासवान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola