दिव्यांग मतदाताअों के लिए है विशेष व्यवस्था

वंशीधर नगर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड के सभी बीएलओ व आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक बीडीअो अमित कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में बीडीओ ने लोकसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दिन मतदान केंद्र पर ले जाने व घर तक छोड़ने के लिए वाहन उपलब्ध कराये जाने […]
वंशीधर नगर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड के सभी बीएलओ व आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक बीडीअो अमित कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में बीडीओ ने लोकसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दिन मतदान केंद्र पर ले जाने व घर तक छोड़ने के लिए वाहन उपलब्ध कराये जाने से संबंधित जानकारी दिया.
उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं सुबह सात बजे तक अपने अपने पोषक क्षेत्र के वैसे दिव्यांग मतदाता जो चल कर मतदान केंद्र तक नहीं जा सकते हैं, उन्हें निर्धारित आंगनबाड़ी केंद्र पर बुलाकर रखेंगी, जहां से उन्हें सुरक्षित वाहन द्वारा मतदान केंद्र तक पहुंचाया जायेगा.मतदान के पश्चात उन्हें उनके घर तक छोड़ भी दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए सुविधा मिले, इसे ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था किया गया है.
इस कार्य में स्वयंसेवकों को भी लगाया जायेगा. बैठक में बीएलओ पर्यवेक्षक चंचल प्रवीण, बीपीआरओ रामेश्वर राम, संतोष सिंह, सीडीपीओ, पर्यवेक्षिका लीलावती रानी, सरस्वती देवी, बीएलओ अनूप विश्वकर्मा, अरविंद कुमार ठाकुर, ज्ञान प्रकाश, अनोज राम, सुशील पांडेय, ममता देवी, किरण देवी, संध्या कुमारी, मधु सहाय, विनोद ठाकुर, अखौरी प्रवीण कुमार सिन्हा, सत्येंद्र ठाकुर, सेविका आशा देवी, रेखा देवी, कुमुद कुमारी, रंभा कुमारी सहित सभी बीएलओ व आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




