दो बाइक की टक्कर में तीन घायल, अस्पताल पहुंचे

मझिआंव : मझिआंव सुंडीपुर मुख्य पथ पर गहिड़ी गांव के समीप महुराम में दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में एक छात्रा समेत तीन लोग घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया इसके बाद उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में एक मोटरसाइकिल पर सवार […]
मझिआंव : मझिआंव सुंडीपुर मुख्य पथ पर गहिड़ी गांव के समीप महुराम में दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में एक छात्रा समेत तीन लोग घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया इसके बाद उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घायलों में एक मोटरसाइकिल पर सवार मझिआंव के उदय चंद्रवंशी के पुत्र संतोष चंद्रवंशी एवं करमडीह गांव के टोला जोगिबिर निवासी लाल मोहम्मद की पुत्री कक्षा 8 की छात्रा शायरा खातून तथा दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार चिरकुटही गांव निवासी सरयू प्रजापति का पुत्र अरबिंद प्रजापति शामिल हैं.
गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को गड़वा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इतने बड़े अस्पताल में दर्द का इंजेक्शन नहीं होना आश्चर्य की बात है. इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी से बात की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




