Nalanda News: अंडरपास निर्माण में देरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल

Published by : Vivek Pandey Updated At : 21 May 2026 11:27 AM

विज्ञापन

Nalanda News: अंडरपास निर्माण का जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो फिर जाएंगे कोर्ट .

विज्ञापन

Nalanda News:(अमर वर्मा) राजगीर-बख्तियारपुर रेल लाइन पर पावापुरी रोड स्टेशन के निकट एनएच 20 के रजौली-बख्तियारपुर सेक्शन में विजवनपर क्रॉसिंग स्थित एलसी 41 एसपीएल पर प्रस्तावित अंडरपास निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है . केंद्र सरकार द्वारा करीब 9.99 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बावजूद एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने पर भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है .

100 साल पुराना रास्ता हुआ बंद

ग्रामीणों ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा रेलवे क्रॉसिंग के समीप ऊपरी पुल निर्माण के बाद पावापुरी रोड स्टेशन के पास स्थित रेलवे गुमटी को रेल प्रशासन ने बंद कर दिया था . इससे लगभग 100 वर्ष पुराना संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया और विजवनपर क्षेत्र चार हिस्सों में बंट गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार रास्ता बंद होने से देवधा, तुंगी और विजवनपर गांव के लोगों को बाजार जाने के लिए करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है . वहीं पहाड़पुरा, पुलिस लाइन, राणाविघा, सिपाह और देवीसराय समेत अन्य गांवों के लोगों को पावापुरी Road स्टेशन आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है .

आंदोलन से लेकर कोर्ट तक पहुंचा मामला

समस्या के समाधान को लेकर ग्रामीणों ने लंबे समय तक आंदोलन चलाया . अंडरपास निर्माण तक चुनाव बहिष्कार का एलान किया गया था . इसके अलावा पटना उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर की गई . ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर इसकी प्रतियां स्थानीय प्रशासन से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक भेजी थीं .

लगातार जनदबाव और जनहित याचिका को देखते हुए नालंदा के सांसद Kaushalendra Kumar ने लोकसभा में रेल मंत्री और प्रधानमंत्री के समक्ष अंडरपास निर्माण की मांग उठाई थी . इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की सिफारिश पर इस परियोजना को मंजूरी मिली थी .

स्वीकृति के बाद भी नहीं शुरू हुआ निर्माण

ग्रामीणों का कहना है कि यह अंडरपास न केवल आवागमन की समस्या दूर करेगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा . हालांकि स्वीकृति मिलने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में निराशा और नाराजगी बढ़ती जा रही है . ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे पुनः न्यायालय की शरण लेंगे .

क्या कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में सहायक मंडल अभियंता मणिकांत कुमार ने बताया कि पावापुरी रोड स्टेशन के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 20 पर अंडरपास निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है . कुछ तकनीकी कारणों से कार्य में विलंब हो रहा है . तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रस्तावित स्थल पर ही अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा .

Also Read: नालंदा में आज : जानिए मंदिरों में पूजा-अर्चना का समय और ओपीडी में डॉक्टरों की उपलब्धता

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन