ePaper

गढ़वा : जेजेएमपी के तीन नक्सली हथियार सहित गिरफ्तार

Updated at : 05 Dec 2018 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा : जेजेएमपी के तीन नक्सली हथियार सहित गिरफ्तार

गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने रमकंडा एवं भंडरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से एक कट्टा, पांच कारतूस, तीन मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल समेत काफी संख्या में नक्सलियों से संबंधित पर्चा बरामद किया गया है़ गिरफ्तार नक्सलियों में रमकंडा के बिराजपुर गांव निवासी कामेश्वर सिंह एवं […]

विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने रमकंडा एवं भंडरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से एक कट्टा, पांच कारतूस, तीन मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल समेत काफी संख्या में नक्सलियों से संबंधित पर्चा बरामद किया गया है़ गिरफ्तार नक्सलियों में रमकंडा के बिराजपुर गांव निवासी कामेश्वर सिंह एवं मुस्लिम मंसूरी तथा भंडरिया थाना के चपलसी गांव निवासी शिवव्रत कुमार सिंह शामिल है़ं
यह जानकारी गढ़वा एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी ने दी. एसडीपीओ ने बताया कि उक्त उग्रवादियों ने 27 नवंबर को रमकंडा एवं भंडरिया थाना क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण में लगे दो रोड रोलर को जला दिया था़ इस मामले में जेजेएमपी का कमांडर संतोष यादव एवं अन्य सक्रिय सदस्यों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी़
गिरिडीह में एक लाख का इनामी नक्सली धराया :
एक लाख रुपये का इनामी नक्सली जोगेश्वर तुरी को गिरिडीह के पीड़टांड़ थाना क्षेत्र के चिरकी नाला के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से 0.303 का पुलिस से लूटा गया रायफल सहित अन्य सामना जब्त किये गये है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola