ePaper

10 दिनों के आंदोलन के बाद मुखियाओं की हड़ताल समाप्त

Updated at : 28 Nov 2018 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
10 दिनों के आंदोलन के बाद मुखियाओं की हड़ताल समाप्त

गढ़वा : गढ़वा जिला के मुखियाओं की हड़ताल सोमवार की शाम समाप्त हो गयी. मुखिया संघ अध्यक्ष मुजीबउर रहमान ने बताया कि 15 नवंबर से चल रही उनकी हड़ताल समाप्त कर दी गयी है. हड़ताल समाप्त करने के पूर्व वे अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड के राजभवन रांची के सामने धरना-प्रदर्शन में शामिल […]

विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा जिला के मुखियाओं की हड़ताल सोमवार की शाम समाप्त हो गयी. मुखिया संघ अध्यक्ष मुजीबउर रहमान ने बताया कि 15 नवंबर से चल रही उनकी हड़ताल समाप्त कर दी गयी है. हड़ताल समाप्त करने के पूर्व वे अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर झारखंड के राजभवन रांची के सामने धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए.
वहां पंचायती राज्य सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो से मिलकर मांग पत्र सौंपा़ मांग पत्र के आलोक में सचिव ने 20 दिनों के अंदर उनकी मांगों पर कार्रवाई करने का समय मांगा है़
उन्होंने कहा कि वे अपनी मांगों के साथ ही पारा शिक्षक व मनरेगा कर्मी तथा अराजपत्रित कर्मचारी की हड़ताल का नैतिक समर्थन करते है़ं पत्रकार वार्ता में मो शरीफ अंसारी, सीताराम चौधरी, विजय कुमार जायसवाल, प्रेमा देवी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola