हजरत मोहम्मद साहब के बताये रास्ते पर चलें

Updated at : 22 Nov 2018 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
हजरत मोहम्मद साहब के बताये रास्ते पर चलें

वंशीधरनगर : अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में हजरत मोहम्मद साहेब का जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान लोगों ने प्रखंड मुख्यालय सहित गांवों में जुलूस निकाला. वंशीधर नगर में मदरसा जामिया इस्लामियां जब्बारिया जुलूस निकल कर मुख्य बाजार होते हनुमान मोड़ पहुंचे पुनः जुलूस सदर कलाम खान के घर पास […]

विज्ञापन
वंशीधरनगर : अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में हजरत मोहम्मद साहेब का जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान लोगों ने प्रखंड मुख्यालय सहित गांवों में जुलूस निकाला. वंशीधर नगर में मदरसा जामिया इस्लामियां जब्बारिया जुलूस निकल कर मुख्य बाजार होते हनुमान मोड़ पहुंचे पुनः जुलूस सदर कलाम खान के घर पास आकर सभा में तब्दील हो गया.
इस मौके पर मौलाना अमीरुद्दीन साहब ने हजरत मोहम्मद की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताये रास्ते पर चलने का आह्वान किया. जुलूस का नेतृत्व कर रहे सदर कलाम खान ने कहा की इस्लाम शांति, प्रेम, भाईचारा, इंसानियत, वतन परस्ती व अमन का मजहब है. इधर बरडीहा जुलूस मस्जिद से प्रारंभ होकर बरडीहा बम्बा ठरका सगमा निमियादामर छहविगवा गांव में जुलूस घुमाया गया. बरडीहा के नवजवान द्वारा गुम्बदे खजरा बनाकर व कार को फूल माला से सजाकर पूरे गांव में घुमाया गया है.
राहत हुसैन ने कहा कि यह जुलूस अमन एवं शांति का पैगाम देता है. इस मौके पर सदर कलाम खान झामुमो नेता कन्हैया चौबे, मुखिया मुश्ताक अहमद, शेख ताहिर अंसारी, राहत हुसैन, उसमान अंसारी, हाफिज सैफुल्लाह अंसारी, हाफिज जावेद ,कलाम अंसारी सहित भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल थे.
रंका. हजरत मुहम्मद पैगंबर के जन्मदिन के अवसर पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया़ जुलूस दरजी मुहल्ला मस्जिद से निकल कर थाना मोड़, बाजार , चेकनाका होते हुए मदरसा पहुंचा. इस अवसर पर रंका सहित खपरो, रबदा, कंचनपुर, दौनादाग के काफी संख्या में मुसलमानों ने भाग लिया़
जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस मुस्तैद थी. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, एसआइ अरविंद शर्मा, शंकर प्रसाद कुशवाहा, सोहन कुमार साहु दल बल के साथ मौजूद थे. जुलूस में सदर शोयब खलिफा, फरुद्दीन खलिफा, अब्दुल रसीद सिद्दीकी, जैनुल्लाह अंसारी, मो परवेज आलम, मो अलीम, मो गुडु, मो मुर्तुजा आदि उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola