लोगों को बतायें भाजपा दलित विरोधी नहीं
Updated at : 30 Oct 2018 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी अजा मोरचा के जिला कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय टंडवा में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान ने की़ बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान ने कहा कि संगठन को गढ़वा जिला में मजबूत करने की जरूरत है़ […]
विज्ञापन
गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी अजा मोरचा के जिला कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय टंडवा में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान ने की़ बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान ने कहा कि संगठन को गढ़वा जिला में मजबूत करने की जरूरत है़ उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में अजा समाज के लोगों की अच्छी खासी आबादी है़ उनको भाजपा द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत कराने की आवश्यकता है़
श्री पासवान ने कहा कि विपक्ष के लोग यह दुष्प्रचारित कर रहे हैं कि भाजपा दलित विरोधी पार्टी है़ इसलिए दलितों के बीच जाकर भाजपा के विचार व कार्यों से अवगत कराये़ं अजा मोरचा के पदाधिकारी प्रतिदिन का टास्क लेकर काम करे़ं इस मौके पर पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम ने कहा कि भाजपा बिना भेदभाव के सभी को साथ लेकर काम करने में विश्वास करती है़ दूसरे दलों की तरह वोट की राजनीति यहां नहीं की जाती है़ उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र व राज्य दोनों स्थानों पर कायम है़
सरकार सभी वर्गों को ध्यान में रहकर काम कर रही है़ इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि भाजपा के सभी मंच व मोरचे गढ़वा जिले में सक्रिय होकर काम कर रहे है़ं जिले में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का काम पूरा कर लिया गया है़ उन्होंने कहा कि अजा मोरचा का संगठन किसी भी संगठन की तुलना में यहां कमजोर नहीं है़ इस अवसर पर जवाहर पासवान, ओमप्रकाश तिवारी, रविंद्र पासवान, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश उपाध्याय, धर्मराज पासवान सहित सभी मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे़
भाजपा की नीति से लोगों को अवगत करायें
रमकंडा : रमकंडा प्रखंड की हरहे पंचायत के कुटी गांव में विधायक प्रतिनिधि रामगृह पांडेय के आवास में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पारस नाथ माली ने की. बैठक में विशेष रूप से संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए गांव गांव में जाकर लोगो को भाजपा के नीति और सिद्धांतों को लोगो को अवगत करवाया जायेगा.
वही बैठक में प्रधानमंत्री आवास, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, कन्यादान योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, इत्यादि योजनाओं का लाभ की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की बात हुई, ताकि उन्हें जानकारी मिल सके. वही बैठक में संगठन मजबूती की चर्चा की गयी. इस दौरान दर्जनों गरीब असहाय के बीच धोती साड़ी का वितरण किया गया. मौके पर गोपाल चौरसिया, चंद्रशेखर पांडेय, राकेश तिवारी ,राजकुमार विश्वकर्मा अनूप यादव,महिला नेत्री सोनू देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




