भाजपा नेता सुरेंद्र विश्वकर्मा को मातृ शोक

Updated:
विज्ञापन
भाजपा नेता सुरेंद्र विश्वकर्मा को मातृ शोक

भाजपा नेता सुरेंद्र विश्वकर्मा को मातृ शोक

विज्ञापन

गढ़वा. भाजपा नेता सुरेंद्र विश्वकर्मा की माता पनपती देवी का रविवार को निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी. रविवार को ही उनका अंतिम संस्कार हुसैनाबाद क्षेत्र के देवारी सोन नदी घाट में किया गया. भाजपा नेता सुरेंद्र विश्वकर्मा गढ़वा शहर के टंडवा मोहल्ले के निवासी हैं. जबकि उनका पैतृक गांव पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में है. माता के निधन की सूचना मिलने के बाद उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा. पनपती देवी के निधन पर भाजपा नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है. शोक व्यक्त करने वालों में सूरज गुप्ता, संजय ठाकुर, ब्रजेश उपाध्याय, उमेश कश्यप, कैलाश कश्यप आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola