झामुमो ने गढ़वा विधायक का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन
झामुमो ने गढ़वा विधायक का पुतला फूंका

कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल मैदान से विरोध मार्च और शवयात्रा निकाली

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी के नेतृत्व में रविवार की शाम गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का पुतला दहन किया गया. झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल मैदान से विरोध मार्च और शवयात्रा निकाली, जो रंका मोड़ स्थित घंटाघर तक पहुंची. वहां विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका गया. झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि विधायक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों और महिलाओं के खिलाफ लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. जिलाध्यक्ष शंभु रामअलकतरा घोटाला मामले में सीबीआई कोर्ट द्वारा आरोप तय किये जाने के बाद विधायक बौखलाहट में ऐसे बयान दे रहे हैं. विधायक महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं और सार्वजनिक मंचों से विवादित बयान दे रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने महिलाओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की हैं, जो समाज में गलत संदेश देती हैं. यदि विधायक के पास किसी प्रकार के प्रमाण हैं तो उन्हें कानून के समक्ष पेश करना चाहिए, न कि सार्वजनिक मंच से बयानबाजी करनी चाहिए. जिलाध्यक्ष ने कहा कि गढ़वा की जनता अब विधायक के व्यवहार और कार्यशैली से पूरी तरह परिचित हो चुकी है. पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शंभु राम, सचिव शरीफ अंसारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह छोटू, केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान, मनोज ठाकुर, व्यवसायी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, नगर कमिटी अध्यक्ष आशिष अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रौशन पाठक, मनोज तिवारी, फरीद खान, सनी चंद्रवंशी, जिला प्रवक्ता रेखा पाठक, मेरल प्रखंड अध्यक्ष आराधना सिंह, महिला मोर्चा सचिव दीपमाला, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष अनामिका सिंह, डंडा प्रखंड अध्यक्ष पार्वती, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, रंका जिला परिषद संपूर्ण तिवारी, कiran, कांति देवी, वंदना, प्रेमलता, शफीक अंसारी, वसीम खान, रमान सिद्दीकी, गोविंद गौड़, अमित सिंह, दीनदयाल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola