चचेरे भाई की हत्या आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 05 Jun 2014 2:54 AM (IST)
विज्ञापन
चचेरे भाई की हत्या आरोपी गिरफ्तार

भूमि विवाद को लेकर मारपीट नगरऊंटारी (गढ़वा) : थाना क्षेत्र अंतर्गत नरही ग्राम में हुई भूमि विवाद को लेकर मारपीट में ललन सेठ (30) की मौत हो गयी. जबकि चित्तविश्रम ग्राम निवासी देवनाथ सेठ गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना मंगलवार की रात्रि 10 बजे की है. मारपीट की सूचना मिलने पर मौके पर […]

विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर मारपीट

नगरऊंटारी (गढ़वा) : थाना क्षेत्र अंतर्गत नरही ग्राम में हुई भूमि विवाद को लेकर मारपीट में ललन सेठ (30) की मौत हो गयी. जबकि चित्तविश्रम ग्राम निवासी देवनाथ सेठ गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना मंगलवार की रात्रि 10 बजे की है. मारपीट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की घटना को अंजाम देने में शामिल एक आरोपी रघुनाथ सेठ को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने मारपीट में घायल ललन सेठ व देवनाथ सेठ को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दो घायलों को गढ़वा रेफर कर दिया गया. गढ़वा जाने के क्रम ललन सेठ की मौत हो गयी.

भूमि विवाद को लेकर हुई हत्या

मारपीट की घटना में मृत ललन के पिता पांच भाई हैं. वर्ष 2013 में रामनाथ सेठ, रघुनाथ सेठ व नंदू सेठ ने आपस में मिल कर अपने वृद्धा माता गंगिया देवी ने तीन बीघा जमीन अपने नाम करा लिया. इसके प्रतिक्रिया में इनके भाई कृष्णा सेठ बचा हुआ ढाई बीघा जमीन दिसंबर 2013 में अपने नाम करा लिया. कृष्णा जमीन अपने नाम रजिस्ट्री कराना रामनाथ, रघुनाथ व नंदू को काफी नागवार लगा तथा ये लोग मौके की तलाश में रहने लगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola