मृतका के पति को मिला दो लाख का चेक

मृतका के पति को मिला दो लाख का चेक
श्री वंशीधर नगर. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी से जुड़ी पार्वती आजीविका सखी मंडल की सदस्य सोनिया देवी (पति कामेश्वर पाल) के निधन के बाद उनके परिजन को बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये का चेका मिला. शुक्रवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पुरैनी शाखा की ओर से उनके पति को दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया. शाखा प्रबंधक देवाशीष व प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश शुक्ला ने संयुक्त रूप से चेक प्रदान किया. मौके पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि यह योजना कम प्रीमियम में परिवारों को कठिन समय में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है. वहीं बीपीएम ने अधिक से अधिक ग्रामीणों को इस योजना से जुड़ने की अपील की. इस अवसर पर आशुतोष कुमार, कृष्णाकांत कुमार, सूरज कुमार, बैंक सखी प्रीति देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




