नपं अध्यक्ष के आदेश पर पेड़ की कटाई

मझिआंव(गढ़वा) : वन विभाग की बगैर अनुमति के प्रखंड के चंदनी गांव में शिव मंदिर प्रांगण स्थित तालाब सुंदरीकरण व चहारदीवारी निर्माण को लेकर वहां खड़े 25 पेड़ों को काट दिया गया. इसका मूल्य करीब एक लाख रुपये आंका गया है. इस संबंध में मंदिर प्रबंध समिति ने बताया कि उक्त पेड़ मंदिर समिति का […]
मझिआंव(गढ़वा) : वन विभाग की बगैर अनुमति के प्रखंड के चंदनी गांव में शिव मंदिर प्रांगण स्थित तालाब सुंदरीकरण व चहारदीवारी निर्माण को लेकर वहां खड़े 25 पेड़ों को काट दिया गया. इसका मूल्य करीब एक लाख रुपये आंका गया है. इस संबंध में मंदिर प्रबंध समिति ने बताया कि उक्त पेड़ मंदिर समिति का था. लेकिन नपं अध्यक्ष सुमित्र देवी उसे कटवा कर अपने आवास पर मंगवा ली है. पेड़ कटवाने के पूर्व उन्होंने समिति से सहमति नहीं ली थी.
पेड़ों की कटाई से लोगों में क्षोभ व्याप्त है. इस मामले में नपं अध्यक्ष सुमित्र देवी ने कहा कि उनके क्षेत्र के अंदर सरकारी भूमि पर लगे हुए पेड़ पर नगर पंचायत का अधिकार है, जिसे कटवाने के लिए उन्हें किसी आदेश की जरूरत नहीं है. इस बीच रेंजर मुन्ना पासवान ने कहा कि गैर मजरूआ भूमि पर पेड़ों की होनेवाली कटाई के लिये अंचल कार्यालय जिम्मेवार है. अंचलाधिकारी नीतीन शिवम ने कहा कि मंदिर परिसर में काटे गये पेड़ के लिए अनुमति नहीं ली गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




