वज्रपात की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत, दो बच्चे घायल

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 07 Jun 2026 9:42 PM

विज्ञापन

वज्रपात की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत, दो बच्चे घायल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, धुरकी गढ़वा के धुरकी प्रखंड के परासपानी कला गांव में शनिवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक क्रमु कुमार की मौत हो गयी, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक प्रभु सिंह का पुत्र था. जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे घर के पास आम चुनने गये थे. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गयी. बच्चे कुछ समझ पाते या सुरक्षित स्थान पर पहुंच पाते, उससे पहले ही वे वज्रपात की चपेट में आ गये. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने क्रमु कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल दोनों बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया. इनमें से एक बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि हरिलाल सिंह, बीडीसी कृष्णा सिंह, बसंत सिंह, निर्कांत सिंह, राम केश्वर सिंह, हीरा सिंह, अनिल सिंह, शिवनाथ सिंह और सोहर सिंह आदि मौके पर पहुंचे. सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola