बच्चे का इलाज कराने आयी महिला से चिकित्सक ने की छेड़खानी, गिरफ्तार
Updated at : 19 Jul 2018 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

मझिआंव : राधाकृष्ण बालिका उच्च विद्यालय के सामने स्थित संजीवनी हड्डी चिकित्सालय में चिकित्सक बलवंत उर्फ बी शर्मा से बच्चे का इलाज कराने गयी गहिड़ी गांव की एक महिला से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है.शोरगुल होने पर एएसआइ संजय सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस दोनों के बयान के बाद चिकित्सक को गिरफ्तार […]
विज्ञापन
मझिआंव : राधाकृष्ण बालिका उच्च विद्यालय के सामने स्थित संजीवनी हड्डी चिकित्सालय में चिकित्सक बलवंत उर्फ बी शर्मा से बच्चे का इलाज कराने गयी गहिड़ी गांव की एक महिला से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है.शोरगुल होने पर एएसआइ संजय सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस दोनों के बयान के बाद चिकित्सक को गिरफ्तार कर थाना ले गयी.
इस संबंध में पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपनी मां के साथ अपने दो वर्षीय पुत्र को लेकर हड्डी अस्पताल आयी थी. उसने कहा कि पांच दिन पहले मेरे बच्चे का हांथ टूट गया था. इसके बाद इसी अस्पताल में उसका कच्चा प्लास्टर करायी थी. चिकित्सक ने पांच दिन बाद एक्सरे चेक करने के लिए बुलाया था.जब मैं अपनी मां के साथ चिकित्सक के चेंबर में गयी तो उसने मेरी मां से कहा कि आप बच्चा को लेकर बाहर बैठ जाइये.
जब मैं भी चेंबर से बाहर जाने लगी तो उसने कहा कि आप रुकिए, आपका बीपी नापना है तथा बच्चा के खान पान के बारे में बताना है. इसके बाद उसकी मां बाहर निकल गयी, तब उक्त चिकित्सक ने उससे पूछा कि आपको बच्चा को पिलाने के लिए दूध होताहै कि नहीं. इसके बाद इसके बादउसने उसके साथ छेड़खानी करने लगे. इसके बाद उसने शोर मचा दिया. इधर चिकित्सक बी शर्मा ने बताया कि महिला गलत आरोप लगा रही है और उन्हें अपने आदमी से पिटवायी भी है, उसे फंसाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




