योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करें : अध्यक्ष

गढ़वा : पतंजलि योग समिति हरिद्वार के बैनर तले गढ़वा शहर के बिगन देवी धर्मशाला में चल रहे योग कक्षा का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव मनाया गया. वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन हवन यज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा नगर परिषद की अध्यक्ष पिंकी केसरी व विशिष्ट अतिथि […]
गढ़वा : पतंजलि योग समिति हरिद्वार के बैनर तले गढ़वा शहर के बिगन देवी धर्मशाला में चल रहे योग कक्षा का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव मनाया गया. वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन हवन यज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा नगर परिषद की अध्यक्ष पिंकी केसरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद उपाध्यक्ष मीरा देवी उपस्थित थीं. इस अवसर पर अध्यक्ष पिंकी केसरी ने कहा कि नियमित रूप से योग करनेवालों को काफी लाभ होता है.
इसलिए उन्होंने लोगों को प्रतिदिन योग करने की सलाह दी. इस अवसर पर उपाध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि योग करने से मन व मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है. साथ ही इससे व्यक्ति निरोग रहता है. इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय ने कहा कि जैसे जीवन में प्रतिदिन भोजन व स्नान करते हैं, वैसी ही प्रतिदिन योग भी करना चाहिए. इससे व्यक्ति कभी बीमार नहीं पड़ेगा. साथ ही व्यक्ति में काम करने क्षमता बढ़ती है. इस मौके पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट झारखंड प्रदेश के सह प्रभारी रासबिहारी तिवारी ने कहा कि योग करने से लोगों के जीवन में बदलाव आता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




