छह माह से बंद पड़ा है मझिगांवा स्वास्थ्य उपकेंद्र

Updated at : 17 May 2018 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
छह माह से बंद पड़ा है मझिगांवा स्वास्थ्य उपकेंद्र

हरिहरपुर : हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगांवा स्वास्थ्य उपकेंद्र करीब छह महीने से बंद पड़ा हुआ है. विदित हो कि इस स्वास्थ्य उपकेंद्र में एक एएनएम पदस्थापित थीं. उन्हीं के सहारे यह केंद्र चलता था. लेकिन उनका स्थानांतरण जयनगरा उपकेंद्र कर दिया गया. इसके बाद यहां किसी एएनएम की पदस्थापना नहीं हुई. इसके कारण यहां […]

विज्ञापन

हरिहरपुर : हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगांवा स्वास्थ्य उपकेंद्र करीब छह महीने से बंद पड़ा हुआ है. विदित हो कि इस स्वास्थ्य उपकेंद्र में एक एएनएम पदस्थापित थीं. उन्हीं के सहारे यह केंद्र चलता था.

लेकिन उनका स्थानांतरण जयनगरा उपकेंद्र कर दिया गया. इसके बाद यहां किसी एएनएम की पदस्थापना नहीं हुई. इसके कारण यहां एएनएम का जगह आजतक रिक्त पड़ा हुआ है.

स्वास्थ्य उपकेंद्र में एएनएम नहीं रहने के कारण यहां से मरीजों को मिलनेवाली स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है. साथ ही इस पंचायत के लोग नियमित टीकाकरण जैसे सुविधाओं से भी वंचित हो गये हैं. इससे करीब 7 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है.

इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण अशोक साव, विजय साव, नागेंद्र साव, लालजी पासवान, सुमारू रजवार, नन्हकू रजवार, सरयू कहार, हेमवती देवी, मीरा देवी, लालती देवी, उर्मिला देवी, लीला देवी आदि ने उपायुक्त से उनके उपकेंद्र में शीघ्र एएनएम की बहाली कर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola